सीडीओ ने किया फसल कटाई का शुभारंभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी आशीष भटगाई ने जिले में फसल कटाई का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि फसल कटाई से जिले में उत्पादन की स्थिति का आंकलन किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी गगवाडस्यूं पट्टी के कुंजेड़ा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने किसान सुशीला देवी के गेहूं के खेत में 30 वर्ग मीटर क्षेत्र में फसल कटाई की। इस दौरान गेहूं की 5 किलो बालियां किसान को सुखाने के लिए दी गई। जिसका वजन 15 दिन बाद तोला जाएगा। सीडीओ भटगाई ने कहा कि फसल कटाई की शुरुआत की गई है। इस प्रक्रिया से जनपद में फसल के उत्पादन का आंकलन किया जाता है। कहा कि उम्मीद है कि इस बार जिले में बेहतर फसल होगी। इस अवसर पर राजस्व उपनिरीक्षक दीपचंद्र, विजय आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *