केसीसी के घर-घर अभियान चलाना आवश्यक : सीडीओ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : घर-घर केसीसी अभियान की बैठक में सीडीओ ने कृषि, उद्यान, पशु, मत्स्य, ब्लाक स्तरीय अधिकारी व बैंक अफसरों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिक से अधिक केसीसी बने इसके लिए घर-घर जाकर अभियान चलाना आवश्यक है, जिससे अधिक से अधिक किसान केसीसी बनाकर इसका लाभ ले सकेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के साथ ही गांव-गांव में केसीसी के लिए लोगों को जागरूक करें व उनसे केसीसी के आवेदन प्राप्त करें। उन्होंने बैंक अफसरो को केसीसी आवेदन प्राप्त होते हुए तत्काल उन्हें स्वीकृत करने को कहा। जिससे किसानों को उसका लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारी को प्रतिदिन केसीसी आवेदनो की रिपोर्ट प्रस्तुत करने, बीडीओ को अपने-अपने स्तर पर किसानो को केसीसी आवेदन के लिए जागरूकता कैंप लगाने के निर्देश दिए। कहा कि केंद्र सरकार की किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसान बैंकों से न्यूनतम ब्याज दर पर अपनी जरूरत के अनुसार पूंजी ले सकता है। इस पूंजी को किसान अपने कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन सहित अन्य के लिए उपयोग में ले सकता है। उन्होंने संबंधित अफसरों को गंभीरता से कार्य करने व किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *