सिंगल विंडो सिस्टम में लंबित प्रकरणों का निराकरण करें : सीडीओ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम में जो भी विभिन्न विभागों से प्रकरण लंबित है उनका समय पर निराकरण करें, जिससे इन्वेस्टरो को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर हम इन्वेस्टर्स की समस्याएं समय पर हल कर सकते हैं तो इन वस्तुओं को प्रोत्साहित किया जा सकेगा, जो कि प्रदेश व जनपद की आर्थिकी के लिए सकारात्मक होगा।
मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में ईज ऑफ बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग पर कार्यशाला आयोजित हुई। बैठक में उद्यमियों को विभाग से प्राप्त स्वीकृतियों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल बनाने पर चर्चा की गई। सीडीओ ने सिंगल विंडो तैयार करने वाली एजेंसी को निर्देश दिए कि विभागों से संबंधित अंवेषण करें व जिम्मेदारी पूर्वक समय पर जवाब देना सुनिश्चित करें। महाप्रबंधक उद्योग ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत उद्यम स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर रैंकिंग का निर्धारण किया जाता है। उन्होंने सिंगल विंडो सिस्टम की प्रक्रिया और विभाग की ओर से उद्यमियों को दी जा रही प्रोत्साहन सुविधा की जानकारी दी। इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग शैलेंद्र डिमरी, सहायक प्रबंधक आरसी उनियाल, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजब सिंह रावत, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सविता रानी सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *