अफसर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दें : सीडीओ

Spread the love

रामलीला मैदान में किया श्रम मेले का आयोजन
जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी : सरकार के तीन साल पूरे होने पर निर्धारित जनसेवा कार्यक्रमों के तहत श्रम विभाग के तत्वावधान में रामलीला मैदान में आयोजित श्रम मेले में श्रम व परिवहन विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। सीडीओ ने श्रम विभाग के अफसरों को ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के पंजीकरण करवाने के साथ हीं पात्र सभी लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए गए।
बुधवार को आयोजित श्रम मेले में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अपर जिलाधिकारी अनिल गब्र्याल व अतिथि जिलाध्यक्ष बीजेपी कमल किशोर द्वारा श्रम विभाग के 250 लाभार्थियों को छाता, कंबल व सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। मेले में मौजूद 60 पंजीकृत श्रमिक लाभार्थियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेले में विभागीय अधिकारियों द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के नवीनीकरण कराये जाने के साथ हीं श्रमिकों की शिकायतों का निवारण व आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर श्रम प्रर्वतन अधिकारी मोनिका चिलवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में चलायी जार रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न योजनाओं के तहत जिले के कुल 34929 श्रमिकों को लाभांवित किया गया। कहा कि जिले के 1 लाख 76 हजार 141 श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण किया जा चुका है। श्रम मेले में परिवहन विभाग द्वारा 10 दुपहिया वाहन चालकों को हैलमैट वितरित किए गए। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रर्वतन अरविंद पांडे द्वारा सड़क पर यातायात के दौरान सुरक्षा बरते जाने को लेकर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर 57 वाहन चालकों ने अपना नि:शुल्क नेत्र परीक्षण कराकर श्रम मेले का लाभ उठाया। इस मौके पर परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, आरटीओ द्वारिका प्रसाद, सहायक श्रम आयुक्त एसएस रांगड़ आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *