विकास कार्यों में लापरवाही मिलने पर होगी कार्यवाही : सीडीओ

Spread the love

सीडीओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीश गुणवंत ने बुधवार को थलीसैंण ब्लाक में संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने गुणवत्ता के साथ विकास कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने नगर निकाय चुनाव के तहत नगर पंचायत थलीसैंण के मतदान एवं मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम आदि का भी निरीक्षण किया।
सीडीओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत घी ग्रोथ सेंटर कपरोली का निरीक्षण करते हुए जल्द ही डेयरी संबंधी उत्पाद एवं प्रसंस्करण हेतु मशीनों को संचालित करने के निर्देश दिए। जलू में जिला योजना से निर्माणाधीन ग्रेडिंग सेंटर का निरीक्षण करते हुए सीडीओ ने जल्द काम पूरा करने, ग्राम पंचायत बघेली में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा से निर्मित अमृत सरोवर से ग्रामीणों को स्वरोजगार अपनाने को लेकर मत्स्य पालन करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने ग्राम पंचायत बंगाली के किसान वीरेंद्र सिंह द्वारा किए जा रहे मत्स्य पालन, पॉलीहाउस, सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन का निरीक्षण करते हुए स्वरोजगार की दिशा में किए जा रहे उनके कार्य की सराहना की। सीडीओ ने अन्य किसानों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने के निर्देश बीडीओ को दिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी थलीसैंण टीकाराम कोटियाल, जिला परियोजना प्रबंधक रीप कुलदीप बिष्ट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *