सीडीओ ने की बाल कल्याण समिति की बैठक

Spread the love

नई टिहरी। सीडीओ नमामि बंसल ने जिला बाल कल्याण समिति की बैठक ली। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पोषण दिवसों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। जिला सभागार में हुई बैठक में चाइल्ड हेल्पलाइन में दर्ज मामलों का विकासखंड वार डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिए। बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन में मार्च, 2020 से अब तक 76 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, 30 बाल समूह बनाये गए हैं। जिसमें 240 बच्चों को शामिल किया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया ने बताया कि वात्सल्य योजना के तहत अब तक 498 पात्र नाम पोर्टल पर दर्ज किए जा चुके हैं, इनमें 412 को योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। सीडीओ ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की भी समीक्षा की। सीडीओ ने कहा कि तीन दिसम्बर को विश्व दिव्यांगता दिवस पर उत्ष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को इसकी तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी सीएमओ ड़ एलडी सेमवाल, डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट, डीएसपी महेश चंद्र बिंजोला, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, अध्यक्ष रड्स संस्था सुशील बहुगुणा, प्रभा रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *