कोटद्वार पहुंचे सीडीएस अनिल चौहान, सास को दी अंतिम विदाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान ने कोटद्वार पहुंचकर अपनी सास को अंतिम विदाई दी। दरअसल, सीडीएस अनिल चौहान की सास यशोदा देवी की दिल्ली आरआर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद बुधवार सुबह यशोदा देवी का शव कोटद्वार स्थित उनके आवास पर लाया गया।
सीडीएस अनिल चौहान का ससुराल कोटद्वार स्थित बेलाडाटा चौराह लालपुर में है। कुछ दिन पूर्व उनकी सास यशोदा देवी (85 वर्ष) की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित आरआर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां मंगलवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृत्यु के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए बुधवार सुबह कोटद्वार लाया गया। सास के अंतिम दर्शन के लिए सीडीएस व उनकी पत्नी भी दिल्ली से कोटद्वार पहुंचे। सीडीएस ने अपने ससुराल में रिश्तेदारों से भी मुलाकात की। इसके बाद वह अंतिम यात्रा में मुक्तिधाम में स्थित शमशान घाट पहुंचे। यहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सीडीएस आर्मी कैंप पहुंचे। इसके बाद वह दिल्ली वापस लौट गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *