पुण्यतिथि पर सीडीएस विपिन रावत को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पूर्व सैनिक संगठन द्वारा सोमवार को सीडीएस पार्क कंडोलिया में सीडीएस जनरल विपिन रावत की पुण्यतिथ्ज्ञि को शहीद श्रद्धांजलि समारोह के रूप में मनाया गया। इस दौरान सीडीएस जनरल विपिन रावत की मूर्ति पर श्रद्धांजलि देकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया।
सोमवार को सीडीएस पार्क में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने किया। कहा कि सीडीएस रावत ने सेवा के दौरान हमेशा देश की रक्षा के लिए काम किया। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने पर जोर दिया। कार्यक्रम में किसी भी जिलास्तरीय अधिकारियों के नहीं आने पर संगठन ने नाराजगी जताई। संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि शहीदों के कार्यक्रम में जिलास्तरीय अधिकारियों के नहीं आने से उनको निराशा हाथ लगी है। इस मौके पर अतिविशिष्ट अतिथि कर्नल कुलदीप सिरोही ने युवाओं से जनरल विपिन रावत के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करन रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, कर्नल आरएस रावत, नंद किशोर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *