भाई चारे व सौहार्द के साथ मनाएं ईद का त्योहार

Spread the love

लैंसडौन थाने में आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:
लैंसडौन पुलिस ने क्षेत्रवासियों से ईद त्यौहार भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। कहा कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को उपनिरीक्षक रियाज अहमद ने विभिन्न संगठनों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मंगलवार को ईद त्योहार मनाया जाना है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहें इसके लिए सभी धर्मों के लोगों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। कहा कि ईद को लेकर शहर में शांति व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने मस्लिम समुदाय के लोगों को सड़क पर नमाज अता न करने की भी अपील की। कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हमें गंभीरता से कार्य करना होगा। कहा कि कोई भी सोशल मीडिया में फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें।
बॉक्स समाचार
ईद को लेकर श्रीनगर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्यामदत्त नोटियाल व प्रभारी निरीक्षक हरिओमराज चौधरी ने क्षेत्रवासियों से ईद त्योहार शांति पूर्वक मनाने की अपील की। कहा कि चारधाम यात्रा के दृष्ठिगत यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिदों में ही नमाज अता करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *