शेरवुड कलेज में केक काटकर मनाया महानायक बिग बी का जन्मदिन

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल के शेरवुड कलेज में मंगलवार को सदी के महानायक अमिनाभ बच्चन का 80वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने प्रधानाचार्य अमनदीप संधू के नेतृत्व में प्रार्थना सभा कर बच्चन की दीर्घायु की कामना की। साथ ही छात्रों ने केक काटकर हैप्पी बर्थडे बिग बी कहा। फिल्मी जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर शेरवुड कलेज में सुबह प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान एकत्रित बच्चे तथा शिक्षक व कर्मचारी गोष्ठी में शामिल हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने कहा कि अमिताभ बच्चन स्कूली बच्चों के लिए प्ररेणा हैं। कहा बच्चन ने शेरवुड कलेज से ही अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने यहां आयोजित एक वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति पेश कर अवर्ड अपने नाम किया था। जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में सदी के महानायक तक के सफर में सफल साबित हुए। इस बीच बच्चों ने बर्थडे सग भी गुनगुनाया। अमिताभ बच्चन वर्ष 1957 से 1959 तक कलेज का हिस्सा रहे। उन्होंने कलेज में पढ़ाई के साथ ही कई नाटकों में अभिनय की भी शुरुआत भी यहीं से की थी। इस मौके पर हेम चंद्र पांडे, एसडी पाठक, पूनम स्वामी, एपी सिंह, वासू साह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *