भैलो खेलकर मनाया लोकपर्व इगास

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अभ्युदय परिवार द्वारा लोक पर्व इगास धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने भैलो खेला। कार्यक्रम में महिलाओं ने लोकगीत, लोकनृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
महिलाओं ने लोकगीत, लोकनृत्य के माध्यम से इगास पर्व के महत्व को लोगों को समझाया। इगास पर्व भैलो की रोशनी में मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुसुम रावत ने कहा कि इगास पर्व लैंसडौन में प्रथम बार मनाया जा रहा है, जिससे लोगो में काफी उत्साह है। उन्होंने इगास पर्व मनाने के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक भावना वर्मा ने कहा कि हम कहीं ना कहीं अपने पर्व को भूलते जा रहे। इस प्रकार पर्व मनाकर हम अपनी परम्परा को जीवित रखने का प्रयास कर रहे हैं तथा इसको भावी पीढ़ी तक पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा कि अभी प्रथम बार इगास पर्व मनाया गया, हमारा प्रयास है जितने भी उत्तराखंडी लोकपर्व को अभ्युदय परिवार की ओर से धूमधाम से मनाया जाएगा। राजेश्वरी नेगी ने कहा हमको दीपावली का पर्व पटाखों के साथ नहीं भैलो के साथ खेलकर मनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *