कोविड नियमों के साथ मनायी जाएगी गोविंद बल्लभ पंत जयंती

Spread the love

नैनीताल। भारत रत्न पं. गोविद बल्लभ पंत जयंती 10 सितंबर को कोविड नियमों के तहत मनाई जाएगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह समिति के पदाधिकारियों संग बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड नियमों का पालन करते हुए जयंती समारोह पूरे जिले में मनाया जाएगा। इस दौरान किसी तरह का जुलूस या झांकी नहीं निकाली जाएगी। प्रदेश कोऑर्डिनेटर ललित भट्ट से बताया कि समारोह से जुड़े कार्यक्रमों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के सभी मंत्री और आम नागरिक शिरकत करेंगे। बताया कि वह जयंती समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य सहित प्रदेश के सभी प्रमुख व्यक्तियों को आमंत्रण दे चुके हैं। इस दौरान राजेश कुमार, संयोजक पूरन सिंह मेहरा, गोपाल रावत, प्रदीप बिष्ट, महेश चंद्र पंत, विनोद कर्नाटक, खजान भट्ट, दिनेश सांगूडी, देवेंद्र बिष्ट, वैभव जोशी, राजेंद्र खेड़ा, पवन व्यास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *