धूमधाम से मनाया राखी का त्यौहार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई के लम्बी उम्र की कामना की। इसके साथ ही मिठाइयां वितरित की। श्रीनगर शहर में रक्षाबंधन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। रक्षाबंधन के त्यौहार पर भी लोगों ने दुकानों में पहुंचकर राखियां खरीदी। जबकि घरों पर तरह-तरह के पकवान बनाकर रक्षाबंधन को सेलिब्रेट किया। श्रीनगर सहित चौरास, कीर्तिनगर, श्रीकोट आदि स्थानों में राखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *