पिथौरागढ़। कोविड काल में अपनी परवाह न कर घर-घर लोगों के चूल्हे जलाने वाले जनक सिंह धामी को संस्कृत पुस्तकालय ने सम्मानित किया है। मजदूर दिवस पर लोगों ने उनके कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्हें असली कोविड योद्धा कहा व शॉल ओढ़ाकर व धनराशि देकर सम्मानित किया। मौके पर चन्द्र मोहन जोशी, डॉ पीताम्बर अवस्थी, मंजुला अवस्थी, ज्योति जोशी, जया अवस्थी, हेमा मौजूद रहे।