प्रतिभा दिवस पर रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Spread the love

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कलालघाटी में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कलालघाटी में प्रतिभा दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्राओं व महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना व कालघाटी चौकी प्रभारी प्रद्युम्न नेगी, एसएमसी अध्यक्षा सरिता राणा, शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्षा मोनिका देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना ने छात्राओं को अपना लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अनुशासन में रहने वाले विद्यार्थियों को एक दिन अवश्य सफलता मिलती है। इस दौरान छात्राओं ने गढ़वाली-कुमांऊनी सहित अन्य गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। कलालघाटी चौकी प्रभारी प्रद्युम्न नेगी ने नशा उन्मूलन एवं महिला अपराध एवं जागरूकता पर विचार रखते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में रीना, मुस्कान,अर्पिता प्रथम द्वितीय तृतीय, स्लोगन में मुस्कान, भावना, सिमरन प्रथम द्वितीय तृतीय, पेंटिंग में अदिति,आरुषी,संजना, प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षका डॉ. मंजु कपरवाण, उषा रावत, भावना पांडे विनीता जोशी, सावित्री रावत, ऋतु थपलियाल,बीना शर्मा, सुमन लता शिवेत्री सिंह, पीतांबरी रावत, हेमलता बडोला, सुचिता बिष्ट, अर्चना कंडवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मीनल व कीर्ति धस्माना ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *