तीर्थनगरी में हरियाणा की जीत का जश्न

Spread the love

ऋषिकेश। हरियाणा में भाजपा की जीत का जश्न तीर्थनगरी ऋषिकेश में देखने को मिला। मंगलवार को भाजपाइयों ने विभिन्न जगहों पर आतिशबाजी और मिठाई बांट खुशी का इजहार किया। कोयलघाटी तिराहे पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा में भाजपा की जीत ने विपक्ष के झूठ और भ्रम को नकारा है। इसी प्रकार पूरे देश में जल्द ही भाजपा की सरकारें बनेंगी। जम्मू कश्मीर में भाजपा ने पिछली बार की अपेक्षा और बेहतर किया है। कहा कि भाजपा के विकास कार्यों से जनता खुश है। इसलिए पूरे देश में भाजपा का माहौल है। मौके पर संदीप गुप्ता, शंभू पासवान, दिनेश सती, संजय शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, पंकज गुप्ता, शिवकुमार गौतम, नंदकिशोर जाटव, सोनू पाण्डेय, रवि बिष्ट, माध्वी गुप्ता, इंद्रकुमार गोदवानी आदि उपस्थित रहे।
उधर, रेलवे मार्ग स्थित भाजपा ऋषिकेश जिला मुख्यालय के समक्ष भाजपाइयों ने आतिशबाजी की और उसके बाद एक दूजे को जलेबी खिलाकर बधाई दी l सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिह राणा ने कहा कि हरियाणा में हुई जीत प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है l नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट ने कहा कि हरियाणा में जातिवाद से ऊपर उठकर जनता ने एकता दिखाई है। मौके परजिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, संदीप गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, संजय व्यास, संजय शास्त्री, इन्द्र कुमार गोदवानी, एकांत गोयल, जयंत किशोर, दीपक बिष्ट, गम्भीर सिह मेवाड़, दिनेश अरोड़ा, अरविंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
डोईवाला में भी मना जश्न
डोईवाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भनियावाला में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें भाजपाईयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हरियाणा की जीत को लेकर खुशी जताई। मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकिशन, मनोज कांबोज, रामेश्वर चौधरी, अंकुर रावत, रणवीर सिंह पवार,संतोषी बहुगुणा, सुरेश सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *