जनगणना की तैयारी शुरु, होने लगा प्रशिक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : 24 अप्रैल से शुरु होने वाली जनगणना की तैयारी प्रारंभ हो गई है। घर-घर जाकर जनगणना करने के लिए सुरपरवाइजर व प्रगणक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही अमाजन से भी अभियान को सफल बनाने की अपील की जाएगी।
बुधवार को तहसील सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन दिन तक चलने वाले इस शिविर में सुपरवाइजर व प्रगणक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर उमेश वर्मा ने प्रशिक्षण दिया। कहा कि जनगणना को बेहतर तरीके से संपन्न करना यह हम सभी की जिम्मेदारी है। ट्रेनरों ने बताया कि मकानों की जनगणना करते समय प्रगणकों को 33 प्रश्नों का एक फार्म दिया जाएगा। जिसमें मकान की प्रकृति, मकान में रहने वाले सदस्यों की संख्या, मकान स्वामी की आर्थिक स्थिति सहित कई चीजों के बारे में जानकारी लेकर उसे भारत सरकार के माध्यम से जारी एप में डाउनलोड किया जाएगा। प्रगणकों व सुपरवाइजरों को जनगणना करते समय शालीनता का व्यवहार किए जाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि भवनों की जनगणना करते समय प्रगणकों को कई दिक्कतों का भी सामना करेगा, लेकिन उन्हें सयंम का परिचय देते हुए भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए निराकरण करवाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *