शताब्दी वर्ष आत्ममंथन और नवसंकल्प का अवसर

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : अंजनीसैण के अंतर्गत रौड़धार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी शिवानंद गिरि महाराज ने कहा कि जब हिंदू समाज संगठित और जागरूक रहता है तभी राष्ट्र सशक्त और समृद्ध बनता है। युवाओं से उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आत्मसात कर राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता सह विभाग कार्यवाहक संजीव भट्ट ने कहा कि शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और नवसंकल्प का अवसर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट ने की। संचालन मनोज बागड़ी ने किया व कार्यक्रम संयोजक ज्ञान सिंह रावत रहे। इस अवसर पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, अंजनीसैणी खंड के पालक जिला सेवा प्रमुख मुकेश लखेड़ा, जिला धर्म जागरण नरेश कोठियाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *