केंद्र की टीम पौड़ी जिले में आज से शुरू करेगी तालाबों की जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जल शक्ति अभियान ‘कैच द रैन’ के सफल क्रियान्वयन के लिए आज (14 जून) से 18 जून तक केंद्र सरकार की टीम जनपद पौड़ी के विभिन्न विकासखंडों का निरीक्षण करेगी। इस दौरान टीम विभिन्न स्थानों पर बनाए जा रहे तालाबों की स्थिति जाचेंगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से निरीक्षण को लेकर पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि भारत सराकर की केंद्रीय टीम द्वारा 14 जून से 18 जून तक विभिन्न विकासखंडों में कैच द रैन तालाबों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण टीम में निदेशक अरूण कुमार केंद्रीय अधिकारी व वैज्ञानिक डॉ. अश्वनि रानाडे को तकनीकी अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर भ्रमण के दौरान संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यस्थल पर समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा निर्मित जल संरचानाओं का निरीक्षण व चिह्नित कार्यों का उद्घाटन एवं पौधरोपण भी किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *