केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल : मनीष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लोकसभा की पौड़ी गढ़वाल सीट से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सोमवार को यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में नुक्कड़ सभा कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की असलियत जान गई है। केंद्र व प्रदेश सरकार विकास के मोर्चे पर विफल रहे हैं। सरकार ग्रामीणों को जंगली जानवरों के आतंक से बचाने के लिए अभी तक कोई भी ठोस नीति नहीं बना पाई है।
कांगे्रस नेता मनीष खंडूड़ी ने सोमवार को रामड़ी, पुलिंडा, उर्तिच्र्छा, भरतनगर, बल्ली, दर्था, पौखाल, नालीखाल और महाबगढ़ आदि गांवों में जनसंपर्क करते हुए नुक्कड़ सभाएं की और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि पहाड़ में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी बुरा हाल है। इसलिए यहां से पलायन लगातार जारी है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता परेशान है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, विमल बिष्ट, सुनीता बिष्ट, राजीव जखमोला, अमितराज सिंह, दिनेश चौधरी और रूपेंद्रपाल सिंह सहित स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *