केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कर रही कार्य : दीप्ति

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक यहां आदिति स्मृति न्यास में आयोजित की गई। जिसमें संगठन की मजबूती व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और चुनाव के लिए तैयार रहने को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि संगठन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि इस माह मिलेट फूड फेस्टिवल आयोजित किए जाएंगे। जिसमें महिला समूह द्वारा मोटे अनाज का प्रचार-प्रसार एवं हाट बाजार लगाकर इनकी गुणवत्ता की जानकारी दी जाएगी। इसी तरह मई में जनजाति महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनके साथ उनके कार्यों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जून में स्मार्ट सिटी वूमेन लीडर्स सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिसमें शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर से संवाद एवं उनकी सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान जिला प्रभारी विजय कपरूवान, जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनीता बुड़ाकोटी, जिला उपाध्यक्ष प्रियंका रावत, रजनी मौर्य, हेमंती गुसाईं, लक्ष्मी नेगी, मीना अस्वाल, शकुंतला नेगी, गंगा खंतवाल, मधु देवी, उषा कंडारी, संगीता डोभाल, अंजलि नेगी, बसंती देवी, रेनू घिल्डियाल, यशोदा गुसाईं, मोनिका देवी, सीता देवी, ज्योति सुंद्रियाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *