अनुसूचित मोर्चा के हित में काम कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार

Spread the love

अनुसूचित मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अनुसूचित मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यमत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि सरकार अनुसूचित जाति के व्यक्ति के हित को लेकर कार्य कर रही है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की समस्याओं को सुनते हुए जल्द उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया।
शनिवार को कोटद्वार पहुंचे अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना का कार्यकत्र्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकत्र्ताओं की बैठक लेते हुए मकवाना ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि वंचित शोषित व अनुसूचित जनजाति के हित में सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। सरकार ने गरीबों के लिए उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना सहित कई अन्य कल्याणकारी योजनाएं चलाई। भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थ विकसित किए जा रहे हैं। बाबा साहेब की स्मृति में डक टिकट व सिक्के जारी जारी किए जा रहे हैं। अनुसूचित बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति योजना भी चलाई जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का विकास हो रहा है। आमजन को मूलसुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। कोटद्वार के विकास में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण भी अपना पूरा योगदान दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *