युवाओं के भविष्य को लेकर केंद्र सरकार तत्पर : भाजपा

Spread the love

देहरादून। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र सरकार प्रतियोगी युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने कांग्रेस का प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को भड़काऊ कदम करार दिया है।चौहान ने कहा कि यूजीसी नेट में धांधली की शिकायत मिलते ही केंद्र सरकार ने तत्काल परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया और सीबीआई जांच की संस्तुति की है। नीट को लेकर भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया है कि किसी भी युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि स्वस्थ प्रतियोगी वातावरण बनाने की दिशा में सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। नई शिक्षा नीति भी उसी का हिस्सा है। कहा कि देश के बुद्धिजीवी और यहां तक कि विदेश में भी नई शिक्षा नीति को सराहा गया है, लेकिन कांग्रेस पुराने परिवेश से बाहर निकालना नहीं चाहती।चौहान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का प्रदेश में भर्ती घोटालों को लेकर दिए बयान को दृष्टिदोष बताया। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने न केवल भर्ती घपलों पर विराम लगाया, बल्कि आरोपियों को सलाखों के पीछे भी भेजा। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी संभावना न हो इसके लिए कड़ा नकल कानून भी बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेट और नीट की परीक्षा को लेकर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की चिंता सिर्फ आडंबर है और पेपरलीक के मुख्य आरोपी अपने सहयोगी दल राजग से संबंध को हटाने के लिए साज़िश मात्र है। घोटोले कांग्रेस की देन रही और कई मामलों में वह घोटालेबाजों के साथ भी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *