हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार उठाएं ठोस कदम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर पूर्व सैनिकों ने मुख्यालय पौड़ी में कलक्ट्रेट के समीप हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर धरना प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इस संबंध में ठोस कदम उठाने की मांग की। गुरुवार को धरना देते हुए पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, मंदिरों को भी तोड़ा जा रहा है। वहां हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं और उनके प्रतिष्ठानों को जलाया जा रहा है उनकी हत्याएं की जा रही हैं। कहा कि हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस मौके पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *