केंद्र सरकार जल्द लांच करेगी ‘मेरा युवा भारत’ प्लेटफॉर्म, कैबिनेट बैठक में हुआ बड़ा फैसला

Spread the love

नई दिल्ली,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में केंद्र सरकार ने ‘मेरा युवा भारत’ (ट८ इऌअफअळ) की स्थापना को मंजूरी दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि “माई भारत प्लेटफॉर्म पर करोड़ों की तदाद में विदेश और देश से युवा इसपर जुड़ेंगे। ये भारत को विकसित औऱ आत्मनिर्भर बनाने का सपना साकार करेगा। इसके जरिए युवा अपनी आकांक्षा को पूरा कर पाएंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता इन सब क्षेत्र में योगदान अगर किसी को देना होगा तो ये प्लेटफॉर्म का बड़ा सहारा होगा। पीएम की इच्छा है कि देश के करोड़ों युवा इससे जुड़ें और अपना योगदान दें। इसको 31 अक्टूबर को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। इस दिन ही लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। ”
अनुराग ठाकुर ने कहा, “सबके लिए देश प्राथमिकता है। भारत के वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए ही हम ट८ इऌअफअळ प्लटेफॉर्म लेकर आए हैं। ये युवाओं की भागीदारी के लिए ही है।” आप भी भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं और कांग्रेस भी भारत जोड़ो यात्रा की बात कर रहे हैं के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा, ” हर किसी को देश को जोड़ना चाहिए है, लेकिन भावना ठीक होनी चाहिए है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *