युवाओं के हित में है केंद्र सरकार का बजट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बजट को लेकर राजकीय महाविद्यालय भाबर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने युवाओं को बजट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि केंद्र सरकार का बजट युवाओं के हित में है।
शनिवार को राजकीय महाविद्यालय भाबर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रदेश कार्यालय प्रभारी युवा मोर्चा विमल चौधरी ने विद्यार्थियों को बजट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि बजट के तहत देश में पचास नए मेडिकल कालेज खोलने का प्रावधान है, जिसका लाभ युवाओं को मिलेगा। साथ ही देश में तीस मल्टीस्पेशल कौशल विकास सेंटर खोलने का भी वादा किया गया है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शांतनु रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नकल माफियाओ पर नकेल कसने के लिए प्रदेश में सख्त नकल कानून लागू किया है। सरकार लगातार युवाओं के हित में कार्य कर रही है। कहा कि युवाओं को भी आगे बढ़कर अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. वीके अग्रवाल, छात्र संघ अध्यक्ष अंशिका केष्टवाल, शुभम रावत, मुकुल नेगी, महावीर सिंह, संजय भंडारी, अमन बुड़ाकोटी, शुभम राणा, विजय रावत, अवधेश घिल्डियाल, हार्दिक सिंह, दीपक कर्दियाल आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन हेमंत गौड़ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *