केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर हुई फेल: अरूणा कुमार

Spread the love

कांग्रेस नेता अरूण कुमार ने किया पौड़ी विधानसभा का भ्रमण
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अरूणा कुमार ने पौड़ी विधानसभा के कई गांवों का भ्रमण किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से जनता परेशान हैं। केंद्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की अपील भी की।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अरूणा कुमार ने थपलियाल गांव, उज्याड़ी, डडवादेवी, बलोडी आदि गांवों का भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनी। अरूणा कुमार ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने कई समस्याएं बताई। पर्वतीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से ग्रामीण पलायन को मजबूर हो रहे हैं। जनता महंगाई व बढ़ती बेरोजगारी से परेशान है। केंद्र सरकार अपने अच्छे दिनों का वादा पूरा नहीं कर पाई है। राज्य में बेरोजगारी बढ़ने से युवा परेशान है। राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन करने की अपील भी जनता से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *