दिव्यांगों के बनाए प्रमाण पत्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: ब्लाक कार्यालय परिसर में समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग व दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की ओर से बहुउद्देशीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 21 मानसिक व 6 शारीरिक दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद उनियाल ने बताया कि उक्त शिविर में कुल 56 दिव्यांगजनों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए पंजीकरण कराया गया। जिसमें 21 मानसिक दिव्यांग व 6 लोगों को शारीरिक दिव्यांग प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए।
इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा 16 वृद्धावस्था पेंशन, 1 किसान पेंशन, 1 दिव्यांग पेंशन, 2 विधवा पेंशन के फार्म वितरित किए गए। साथ ही 16 पेंशन के फार्म प्राप्त किए। इससे पूर्व शिविर में मुख्य अतिथि पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि इस तरह के शिविरों के लगाए जाने से जरूरतमंद लोगों को सुविधा मिलती है। भविष्य में भी बहुउ्देशीय लगाए जाने चाहिए। ताकि दिव्यांगों को प्रमाण पत्र के भटकना ना पड़े।ब्लॉक प्रमुख दीपक कुगशाल व प्रधान संगठन अध्यक्ष कमल रावत ने लोगों को शिविर में सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के नोडल अधिकारी श्री धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के माध्यम से समस्त कृत्रिम उपकरण दिव्यांगों को निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। वर्तमान में अब तक 76 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण प्रदान किए जा चुके हैं। इसके अलावा वे स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण व वित्तीय सहायता के लिए पुनवार्स केंद्र में आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल, ग्राम प्रधान नूतन रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *