रविवार को भी बने प्रमाण पत्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है, जिसे लेकर सतपुली ई डिस्टिक में भी प्रमाण पत्रों के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी ई डिस्ट्रिक्ट में काम सुचारू रूप से जारी रहा।
वर्तमान में कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसे देखते हुए पौड़ी जिले के युवा अपने प्रामाण पत्रों को तैयार करने में जुटे हुए हैं। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी सतपुली तहसील में प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया जारी रही। उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने बताया की अग्निवीर भर्ती को लेकर युवा प्रामण पत्र बनवाने के लिए तहसील में पहुंच रहे हैं। युवाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *