डिवाइडर पर चढ़ी रोडवेज बस, बाल-बाल बचे यात्री

Spread the love

ऋषिकेश। हरिद्वार रोड पर शुक्रवार की सुबह एक रोडवेज की बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे मार्ग पर आधे घंटे तक जाम लग गया। गनीमत रही बस चालक-परिचालक सहित सवारियों को चोट नहीं लगी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस के मुताबिक ऋषिकेश हरिद्वार हाईवे पर लोनिवि गेस्ट हाउस के पास मुजफ्फरनगर डिपो की एक बस दिल्ली से आ रही थी। इसीबीच अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि डिवाइडर पर चढ़ते ही बस वहीं रुक गई। जिसके कारण बस में बैठे सभी यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। डिवाइडर पर चढ़ी बस जाम होने से सभी यात्री सुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस जोकि मुजफ्फरनगर डिपो के अंतर्गत संचालित होती है। शुक्रवार की सुबह दिल्ली से लौट रही थी। हादसे में बस का बाहरी हिस्सा डिवाइडर पर चढ़ने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय बस में सवारी कम थी। डिवाइडर पर बस चढ़ने के बाद वहीं जाम हो गई। हादसे के दौरान सड़क पर कोई ट्रैफिक भी नहीं था और कोई पैदल भी नहीं चल रहा था, जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। कोतवाल शिशुपाल नेगी ने बताया बस में चालक परिचालक सहित 5 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। बस के डिवाडर पर चढ़ने से जाम लगा। फिलहाल बस को हटाने का प्रयास किया किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *