मैराथन दौड़ में चाहत व अनामिका ने मारी बाजी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा शनिवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी नुपुर वर्मा के निर्देशन में मैराथन दौड़ पौड़ी रोडवेज बस स्टैंड से गंगादर्शन पार्क तक आयोजित की गई, जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों, एनजीओ, गढ़वाल विवि के कुल 310 धावकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सुबह 06.00 बजे मैराथन को सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी, ब्राण्ड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन बीपी नैथानी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में पुरुष वर्ग में चाहत कुमार प्रथम, द्वितीय राजीव कुमार एवं तृतीय स्थान पर मयंक भण्डारी रहे। महिला वर्ग में अनामिका गडिया प्रथम, द्वितीय निकिता एवं तृतीय स्थान पर मीना कण्डारी रहीं। सभी विजेताओं को आगामी दो अक्तूबर को पुरस्कृत किया जायेगा। इस दौरान जयकृत भण्डारी, चन्द्रमोहन सिंह, मनीष कोठियाल, दीवान रावत, रामेश्वर रावत, विवेक, मुकुल पंत, विकास घिल्डियाल, सोनू कुमार, डॉ. विनीत पोस्ती ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार, संजय राणा, भूपेन्द्र बिष्ट, सनी शर्मा, रणजीत तड़ियाल, आनन्द भण्डारी, विपिन, रविन्द्र, विजय राणा आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *