कमर्ल ंसह नेगी बने विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि, कोटद्वार। विकासखंड एकेश्वर प्रखंड के पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में विद्यालय प्रबंध समिति के चुनाव संपन्न हुये। जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये। कमल सिंह नेगी अध्यक्ष व प्रदीप सिंह को प्रबंधक चुना गया।
विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यालय की नवीन प्रबन्ध समिति के सभी पदाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण प्रबन्ध समिति के चुनाव निर्धारित समय पर न होने के कारण विभाग द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिंगवाड़ी के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह बिष्ट को प्रबन्धक संचालक नियुक्त कर दिया गया था। विगत माह 27, 28 व 29 अक्टूबर को विद्यालय प्रबन्ध समिति के चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें प्रबन्ध समिति के पांचों पदाधिकारी व सात सदस्य निर्विरोध चुने गये। नवीन प्रबन्ध समिति में प्रबन्धक प्रदीप सिंह, अध्यक्ष कमल सिंह नेगी, उप प्रबन्धक हर्षपाल सिंह, उपाध्यक्ष दीपक सिंह तथा कोषाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह नेगी चुने गये जबकि मंजू नेगी, शकुन्तला देवी, भगत सिंह, सोबन सिंह, सुशील कुमार, मनजीत सिंह व हर्षपाल सिंह कार्यकारिणी सदस्य चुने गये।
प्रबन्ध संचालक देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने नव नियुक्त प्रबन्धक प्रदीप सिंह को कार्यभार हस्तान्तरित करते हुए कहा कि नवीन प्रबन्ध समिति विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहेगी। प्रधानाचार्य हीरा सिंह तोमर ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हए माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षक दिनेश बिष्ट, सरोज रावत, विजेता गडोई, वरिष्ठ लिपिक प्रेम सिंह रावत, धर्मेन्द्र सिंह, जच्चू और जयेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *