राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की राज्य महिला आयोग के पदाधिकारियों की बैठक –

Spread the love

महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें: रेखा शर्मा
देहरादून। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने को कहा। इसके लिए जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो काम पुरुष कर रहे हैं वह महिलाएं भी कर सकती हैं। इसके लिए उनको ट्रेनिंग देने की जरूरत है। इससे महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बीजापुर गेस्ट हाउस में राज्य महिला आयोग के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कोरोना काल में महिला हिंसा से जुड़े शिकायतों की जानकारी ली। पूछा कि इसमें कितनी शिकायतों का निरस्तारण हुआ। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। सोशल साइट पर फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं या बालिकाओं को फंसाया जाता है। कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने की जरूरत है। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बडथ्वाल, उपाध्यक्ष पुष्पा पासन, शायरा बानो, ज्योति शाह मिश्रा, सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता, विधि सलाहकार दयाराम सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद अध्यक्ष रेखा शर्मा ने नारी निकेतन, राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण भी किया। नारी निकेतन में महिलाओं में साफ-सफाई और भोजन सही तरीके से परोसने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य प्रविक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, अंजना गुपत, मीना बिष्ट आदि मौजूद रहे। इसके बाद राज्यपाल और डीजीपी से मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *