महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

चमोली : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अपने चमोली दौरे के दौरान जिला कारागार पुरसाडी, चमोली का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां महिला कैदियों को मिलने वाली व्यवस्थाओं/सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आयोग अध्यक्ष महिला कैदियों की समस्याओं के बारे में रूबरू हुई। कारागार में उन्होंने महिला कैदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक त्रिलोक चन्द्र आर्य ने बताया गया कि कारागार के महिला बैरक में वर्तमान में 3 महिला बंदी हैं। जानकारी में उन्होंने बताया कि यहां 60 महिला बंदियों को रखने की व्यवस्था है। आयोग की अध्यक्ष ने महिला कैदियों को खाने-पीने के लिए दिया जाने वाला भोजन, चिकित्सकीय उपचार व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कारागार में महिला आयोग की अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि महिला कैदियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई जाए। निरीक्षण के दौरान महिला कैदियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनका यहां आने का केवल एक ही उद्देश्य है कि वे महिला कैदियों की समस्याओं से रूबरू हो सकें व उनकी समस्याओं का निवारण करा सकें। यदि किसी भी महिला कैदी को यहां रहने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा हो, तो वे बेझिझक उन्हें बता सकती हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा की कैदियों को जो व्यवस्था दी रही है उन व्यवस्थाओं से संतुष्ट है तथा प्रशासन पूरी मेहनत से अपना कार्य कर रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक त्रिलोक चन्द्र आर्य, राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव, राजेश्वरी कान्ति सहित जेल के प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *