धूमधाम से मनाई जाएगी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह समिति की ओर से हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत 2079 दो अप्रैल को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
नवसंवत्तसर अभिनंदन समारोह समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश नैथानी ने बताया कि विगम दो वर्ष से कोरोना के कारण महोत्सव धूमधाम के साथ नहीं मनाया जा सका। कहा कि इस वर्ष कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा के साथ ही विभिन्न झांकियां निकाली जाएंगी। इस मौके पर सत्यप्रकाश थपलियाल, अमित सजवाण, ऐश्वर्य राज गौरव नौटियाल, शिवानंद लखेड़ा, पीएल खंतवाल, महानंद ध्यानी, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, जनार्दन बुडाकोटी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *