चक्रधर शर्मा और सुरेन्द्र लाल आर्य होगें सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। विशम्बर दयाल मुनि विश्वकर्मा ट्रस्ट की ओर से वयोवृद्ध चक्रधर शर्मा कमलेश को विशम्बर दयाल मुनि विश्वकर्मा साहित्य सम्मान 2021 व समाजसेवी सुरेन्द्र लाल आर्य को विशम्बर दयाल मुनि विश्वकर्मा समाजसेवा सम्मान-2021 से सम्मानित किया जायेगा। बुधवार को सिमलचौड़ में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष स्व. विशम्बर दयाल मुनि की 20वीं पुण्यतिथि पर 7 फरवरी को चक्रधर शर्मा कमलेश व समाजसेवी को सम्मानित किया जायेगा। बैठक में चक्रधर शर्मा कमलेश, लक्ष्मी देवी, रमेश चन्द्र, जगमोहन भारद्वाज, सुरेन्द्र लाल आर्य, शिव कुमार, विकास आर्य आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *