सतपुली में चलाया चेकिंग अभियान, 31 चालान किये

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार के नेतृत्प में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 31 चालान किये गये।
जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत समय-समय पर उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त वाहन चैकिंग चलाये जा रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सतपुली के नेतृत्व में परिवहन विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा सतपुली मल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 534 पर संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लगभग 31 चालान किये गये, जबकि परिवहन विभाग द्वारा अभी चेकिंग अभियान की कार्यवाही चलाई जा रही है। इस दौरान उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *