नियमों का पालन नहीं करने वाले 35 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

Spread the love

चम्पावत। टनकपुर में यातायात नियमों का पालन न करने वाले 35 वाहनों पर पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है। साथ ही एक वाहन को सीज किया गया है। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों की खिलाफ चालानी कार्रवाई करने की निर्देश दिए गए हैं। इसी निर्देश के तहत सीओ अविनाश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 35 वाहनों को पड़कर चालानी कार्रवाई की है। वहीं एक वाहन को चीज किया गया है। सीओ वर्मा ने बताया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *