यातायात नियमों की अनदेखी पर काटे चालान

Spread the love

परिवहन विभाग व पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: बरसात के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकन के लिए परिवहन विभाग व पुलिस की ओर से चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले सात वाहन चालकों के चालान काटे गए। टीम ने वाहन चालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी भी दी।
बुधवार को परिवहन विभाग व पुलिस की ओर से पौड़ी-श्रीनगर मार्ग, कोटद्वार मोटर मार्ग बुवाखाल सहित अन्य स्थलों पर चैंकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें चैकिंग के दौरान सात चालान किये गए। परिवहन अधिकारी अनिता चंद ने बताया कि परिवहन तथा पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस सहित अन्य मामलों में सात चालान किए गये। उन्होंने वाहन चालकों को याताया निमयों का सख्ती से पालन करने की अपील की। कहा कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *