चौकोड़ी में बगैर सत्यापन किराएदार रखने पर चालान काटा

Spread the love

पिथौरागढ़()। पर्यटक स्थल चौकोड़ी में पुलिस ने बगैर सत्यापन किराएदार रखने पर तीन लोगों का 25हजार का चालान काटा। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान तीन किराएदार बगैर सत्यापन के रहते हुए मिले। पुलिस ने संबंधित मकान मालिका नरेंद्र सिंह का पांच हजार व प्रकाश कार्की और किरन देवी का दस-दस हजार का न्यायालय का चालान काटा। प्रभारी निरीक्षक गंगवार ने सभी मकान मालिकों से अपने-अपने किराएदारों को अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *