जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नगर पालिका खुले में कूड़े डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। खुले मेें कूड़ा डालने वालों के चालान किये जा रहे है। पालिका ने खुले में मांस बेचने, खुले में कूड़ा और ट्रंचिंग ग्राउंड में डंपर से मिट्टी डालने वालों पर चालानी कार्रवाई की है।
नगर पालिका प्रशासन के अफसरों के मुताबिक आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी गायत्री बिष्ट ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में मिट्टी डालने पर डंपर मालिक संजय कुमार का 5 हजार का चालान किया गया। वहीं, खुले में मांस बेचने पर दो और खुले में कूड़ा डालने पर दो व्यापारियों का चालान किया गया। बताया कि खुले में कूड़ा डालने पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील की है।