नियमों के उल्लंघन पर 191 चालकों के चालान

Spread the love

चम्पावत। पुलिस ने सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वाले 191 चालकों के चालान काटे गए। एसपी अजय गणपति के निर्देश पर जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने पंचेश्वर, चम्पावत, टनकपुर, बूम, ठुलीगाढ़, भैरव मंदिर, बनबसा थाना क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, नशे में वाहन चलाने वालों, ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान सभी टैक्सी, प्राइवेट वाहनों का गहनता पूर्व निरीक्षण कर वाहन प्रपत्र चैक किए गए। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 191 वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *