9 स्कूली और 4 डग्गामार बसों का चालान

Spread the love

रुद्रपुर। नगर में बच्चों को स्कूल तक लाने-ले जाने वाली नौ बसें बिना फिटनेस दौड़ रही थीं। परिवहन विभाग की ओर से की गयी औचक जांच में यह खुलासा हुआ। इन वाहनों के कागजात भी पूरे नहीं मिले। इनके अलावा चार पर्यटक बसें भी बिना परमिट चल रही थीं। विभाग ने चालान की कार्रवाई की। रुद्रपुर से खटीमा पहुंचे एआरटीओ बीके सिंह ने खटीमा, टनकपुर, सितारगंज, पीलीभीत रोड पर स्कूल बसों की चेकिंग की। इस दौरान स्कूल की 9 बसों में फिटनेस नहीं होने, कागज पूरे नही होने पर चालान की कार्रवाई की गई है। वहीं चार टूरिस्ट बसों पर बिना परमिट और टैक्स जमा नही होने पर चालान किया गया है। सिंह ने स्कूलों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए स्कूली बसों की फिटनेस पूरी कराने, बिना परमिट बसों का संचालन नहीं करने और टैक्स चुकाये बिना बस सेवा संचालित करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा बसों की फिटनेस पूरी किए बिना स्कूल बसों का संचालन बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ है। मेले से पहले जमा करा लें टैक्स रू पूर्णागिरी मेले की तैयारियों को लेकर भी परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। चम्पावत में हुई बस दुर्घटना के होने के बाद ओवरलोड पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। परिवहन कर अधिकारी सोनू सुनेजा के नेतृत्व में टीम लगातार जांच कर रही है। उन्होंने बस मालिकों से खटीमा होकर पूर्णागिरी मेले में जाने से पहले बस का अनलाइन टैक्स जमा कर ही प्रवेश करने की हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *