ड्रोन से निगरानी, कूड़ा डम्प करते पकड़े जाने पर पांच का चालान

Spread the love

देहरादून(। नगर निगम स्वास्थ्य अनुभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ड्रोन के जरिए सार्वजनिक जगह कूड़ा डंप करने वाले 5 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि दून शहर के विभिन्न इलाकों में नगर आयुक्त के आदेश पर ड्रोन के जरिए सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग की जा रही है। शहर की प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर ड्रोन के माध्यम से कूड़ा फेंकने की गतिविधियों की सघन निगरानी की जा रही है। शनिवार को दो लोगों से क्रमश: 800 और 500 रुपये चालान की राशि वसूल की गई थी। सोमवार को तीन लोगों से बारह सौ रुपये राशि वसूली की गई। सार्वजनिक जगह कूड़ा फेंकने पर निगम की टीमों ने विवेक, छोटे लाल गुप्ता, सरफराज, सुधीर, इंद्रजीत के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है। — नाले के पास अतिक्रमण हटाया, 150 वर्गमीटर भूमि कब्जामुक्त करवाई गोविंद विहार पित्थुवाला वार्ड के एकता विहार में कुछ लोग नाले के उपर अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे थे। पार्षद पुष्कर चौहान की सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। दोबारा अतिक्रमण का प्रयास करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने भूमि अनुभाग को निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का निस्तारण समय से करें। — यहां दर्ज करें शिकायत यदि आपके घर के आसपास सरकारी भूमि पर अतिक्रमण या अवैध निर्माण हो रहा है तो इसकी शिकायत नगर निगम के टोल फ्री नम्बर 18001804571 पर फोन कर दर्ज करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *