दो दर्जन से अधिक वाहनों के काटे चालान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने जीवीके डैम साइट में शुक्रवार को ओवरलोड वाहनों के चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने ओवरलोड वाहनों से सवारियां उतारकर अन्य वाहनों में शिफ्ट की। कोतवाली के एसएसआई संतोष पैथवाल ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटकर करीब सात हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान वाहन चालकों से ओवरलोड न करने की अपील भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *