घाटों में हुड़दंग मचाने वालों के काटे चालान

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।

कोटद्वार: लक्ष्मणझूला क्षेत्र के अंतर्गत गंगा किनारे घाटों में हुडदंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने अन्य लोगों को भी सख्त चेतावनी दी।

गुरुवार को लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी संतोष कुंवर के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पुलिस ने गांगा किनारे घाटों में गश्त कर लोगों को चेतावनी दी। अभियान के दौरान गोवा बीच पर हुड़दंग कर रहे चार युवाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *