चमोला को मिला मदन मोहन मालवीय स्मृति सम्मान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय इन्टर कॉलेज सुमाडी में हिन्दी के अध्यापक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित अखिलेश चन्द्र चमोला को मदन मोहन मालवीय स्मृति सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें स्वतंत्रता सेनानी वैद्य केशो राम मेमोरियल सोसायटी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय व अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, डॉ. एके जैन और सामाजिक कार्यकर्ता सेठपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले सख्शियतों को सम्मानित किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *