चमोली में कोरोना के 7 नए मामले

Spread the love

चमोली। जनपद चमोली में शनिवार को कोरोना के 7 नए मामले सामने आए। शनिवार को गोपेश्वर व घाट से 2-2 और कर्णप्रयाग, गौचर तथा जोशीमठ से 1-1 मामला सामने आया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 3474 पहुंच गई है। हालांकि इसमें से 3445 लोग ठीक हो चुके हंै। जबकि 29 केस अभी एक्टिव हैं। कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नॉट मशीन से भी कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। शनिवार को 481 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 72561 व्यक्तियों के सैंपल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 62822 सैंपल नेगेटिव तथा 3474 सैंपल पॉजिटिव मिले और 630 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *