गौचर में शुरू हुई चमोली सीनियर जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता

Spread the love

चमोली। सोमवार को गौचर के खेल मैदान में चमोली जिले के सीनियर वर्ग की क्रिकेट लीग प्रतियोगता का शुभारंभ किया गया। आयोजक पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन चमोली के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लाकों और अकादमियों की आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अंजू बिष्ट एवं अति विशिष्ट अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, सभासद मुकेश नेगी, मदन भंडारी ने क्रिकेट खिलाड़ियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन चमोली के सचिव नरेन्द्र शाह ने बताया कि इस लीग मैचों में कुल आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं और यह लीग नकआउट मैचों के आधार पर खेले जायेंगे।सेमीफाइनल और फाइनल के बाद सर्वश्रेष्ठ टीम जोनल टूर्नामेंट के लिए खेलेगी। इस अवसर पर सीयूए के अध्यक्ष पवन भंडारी,कर्णप्रयाग ब्लक प्रभारी प्रदीप भंडारी,सूरज रावत,नारायणबगड़ ब्लक प्रभारी देवेन्द्र बुटोला,प्रदीप बिष्ट, विनोद नेगी, सुरेन्द्र धनेत्रा, नागेंद्र नेगी, रमेश रावत,डीएल लिंगवाल आदि उपस्थित थे।अंपायरिंग नवीन खंडूड़ी व आशोक नेगी ने की जबकि स्कोरिंग में मनीष नेगी तथा प्रिया राज ने सहयोग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *