प्रेमनगर में ई रिक्शा चालक की हत्या में चमोली का युवक गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून(। प्रेमनगर के स्मिथनगर में सोमवार शाम ई रिक्शा चालक की हत्या में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजय देवली से पूछताछ में पता लगा कि दोनों के बीच करीब साढ़े तीन साल पहले रंजिश हुई थी। सोमवार को फिर दोनों का आमना सामना हुआ तो पहले हमला मारे गए अरुण कुमार उर्फ डीके ने किया। डीके जेब में सर्जिकल ब्लेड लेकर घूम रहा था। मंगलवार को डीके के शव का डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। उधर, गैर इरादतन हत्या की धाराओं में आरोपी पर कार्रवाई हुई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे स्मिथनगर स्थित एक नाई की दुकान के सामने घटना हुई। नई दिल्ली के मुन्तानी डांडा, थाना पहाड़गंज निवासी अरुण कुमार उर्फ डीके उम्र 38 वर्ष पिछले कई साल से प्रेमनगर क्षेत्र के स्मिथनगर में रहकर ई रिक्शा चलाता था। सोमवार शाम को अरुण स्मिथनगर में पावर हाउस रोड पर स्थित नाई की दुकान से बाल रंगवाकर बाहर निकला। इस दौरान उसका अजय किशोर देवली उम्र 34 वर्ष निवासी भगना थाना नंदप्रयाग, जिला चमोली, हाल पता किरायेदार साईं विहार, श्यामपुर, प्रेमनगर से सामना हो गया। लोडिंग-अनलोडिंग का काम करने वाले अजय से डीके की वर्ष 2022 में रंजिश हुई थी। जेब से रुपये निकालने को लेकर दोनों में कहासुनी और मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों में रंजिश रहने लगी। जून 2022 में एक पार्टी में अरुण ने परिचित बॉबी सूद पर ब्लेड से हमला किया। जानलेवा हमले के इस मामले में आरोपी जेल चला गया। करीब ढाई महीने पहले जेल से छूटकर आया था। पुरानी रंजिश में अरुण और डीके आमने सामने आए तो डीके ने जेब से ब्लेड निकाला। दोनों में मारपीट और खींचतान हुई। इस दौरान अजय के ठोड़ी पर ब्लेड लगा। जबकि, अरुण अचानक अचेत होकर गिर गया। उसकी नाक से खून निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे लिया। मंगलवार को डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। उधर, अरुण की पत्नी की तरफ से गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी अजय देवली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बेटे ने बुलाई थी मां: पुलिस के मुताबिक अजय और अरुण के झगड़े में को अजय के बेटे नानक ने देखा। वह घर का सामान लेने बाजार गया था। नानक दौड़ता हुआ घर पहुंचा और अपनी मां शीतल को सूचना दी। मां-बेटा जब घटनास्थल पर पहुंचे तो अरुण सड़क पर खून से लथपथ मृत पड़ा था। आसपास कई लोग मौजूद थे। लेकिन आरोपी मौके से जा चुका था। वर्ष 2012-13 से दून रह रहा था अरुण सोमवार रात मारा गया अरुण मूलरूप से दिल्ली का निवासी है। वह वर्ष 2012-13 में देहरादून शिफ्ट हुआ। तब से परिवार समेत प्रेमनगर के स्मिथनगर इलाके में रहकर यहां कामकाज करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *